Header advertisement

बालाघाट में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर, 14 लाख का था ईनाम

ढेर हुए नक्सली की पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी चेतू उर्फ मड़कमा हिडमा के तौर पर हुई है। इस नक्सली पर लगभग 14 लाख का इनाम था और यह मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सक्रिय था।

फोटो: सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। सुरक्षा बल ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले के कान्हा नेशनल पार्क के करीब गढ़ी थाना क्षेत्र के सूपखार के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली, इस पर हॉक फोर्स के दल ने बुधवार-गुरुवार की रात को तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी अभियान के दौरान ही सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कार्रवाई को देखकर नक्सली भाग खड़े हुए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि नक्सलियों के भागने के बाद मौके पर जब सुरक्षा बल के जवानों ने जायजा लिया तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ। इस नक्सली की पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी चेतू उर्फ मड़कमा हिडमा के तौर पर हुई है। इस नक्सली पर लगभग 14 लाख का इनाम था और यह मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सक्रिय था।

बता दें कि इस साल पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पूर्व में तीन नक्सली मारे गए हैं। गुरुवार की ताजी घटना के साथ इस साल कुल चार नक्सलियों को पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने ढेर करने में सफलता प्राप्त की है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sidebar advertisement

National News

Education