
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गुरुवार को मशहूर कराची बेकरी के किचन में एक गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें बेकरी के 15 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में अधिकतर मजदूर उत्तर प्रदेश के हैं।
VIDEO | A cylinder blast at Karachi Bakery in Hyderabad’s Gaganpahad left 15 workers injured earlier today. More details are awaited. pic.twitter.com/ZIoXMFd3tk
— Press Trust of India (@PTI_News) December 14, 2023
हैदराबाद पुलिस ने बताया कि गैस सिलेंडर में विस्फोट शहर के बाहरी इलाके में राजेंद्रनगर थाना अंतर्गत आने वाले गगन पहाड़ इलाके में कराची बेकरी की रसोई में हुआ। आठ घायलों को कंचनबाग स्थित अपोलो डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 7 अन्य घायल कर्मचारियों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कराची बेकरी में हुई दुखद घटना पर दुःख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का तत्काल सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल मजदूरों की भी मदद का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायलों में अधिकतर उत्तर प्रदेश के मजदूर हैं।
Telangana Chief Minister Revanth Reddy has expressed shock over the incident of fire accident in Karachi Bakery Godown. The officials have told the CM that most of the injured were workers from Uttar Pradesh. The CM has instructed the officials to immediately provide good medical… pic.twitter.com/AIr7El3Tap
— ANI (@ANI) December 14, 2023
बता दें कि कराची बेकरी तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित है। मुख्य स्टोर मोअज्जम जही मार्केट पर स्थित है। इसकी स्थापना खानचंद रामनानी ने की थी। यह हैदराबाद के साथ ही देश भर में लोकप्रिय बेकरियों में से एक है। यह अपने फ्रूट बिस्कुट, कुश और बेर केक के लिए जाना जाता है। अब कराची बेकरी के आउटलेट देश के पांच शहरों हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली में है।

No Comments: